फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच बॉर्डर प्रभारी की टीम ने दूध की डेरी में चोरी करने वाले 2 आरोपियों को उत्तर प्रदेश के कोशाम्बी से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियो में अनिरुद्ध सिंह व वीरपाल का नाम शामिल है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के कोशाम्बी के रहने वाले है। आरोपी अनिरुद्ध डेरी में पिछले 3 महीने से काम कर रहा था। आरोपी ने अपने साथी वीरपाल को भी अपने साथ काम करने के लिए पिछले 1 महीने से बुला रखा था। डेरी मालिक की एक बिजली के काम की वॉर्कशाप है। दोनों आरोपियों ने वॅर्कशॉप के ऑफिस से 50000 रूपए एक मोटरसाइकिल और 10 बिजली के तार के बंडल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना आदर्श नगर में मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही था। दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के कोशाम्बी से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियो से पूछताछ में मोटरसाइकिल, 10 बंडल बिजली के तार के साथ 10400 नगद बरामद किए गए है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियो को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।