फरीदाबाद। नीलम चौक पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति पर किसी ने फिर से नीले रंग का स्पे्र फेंक दिया। इसके विरोध में पूर्व मंत्री एवं नूंह के विधायक आफताब अहमद, वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
उन्होंने कहा कि यह देश उनका है। वह सभी भारतीय हैं और संविधान एक है। फिर भी आए दिन इस तरह से कुछ शरारती तत्व नेहरू की मूर्ति पर बार-बार पेंट स्प्रे फेंक कर इस तरह की देश विरोधी हरकत कर रहे हैं। पुलिस और जिला प्रशासन नेहरू की मूर्ति पर स्प्रे फेंकने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
पहली घटना में पेंट फेंकने वालों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया। जबकि दूसरी बार फिर से पेंट फेंक दिया। पुलिस को ऐसे देश विरोधी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। नेहरू का देश की आजादी और देश के निर्माण में योगदान को भूलाया नहीं जा सकता।
इस चौक पर नेहरू की मूर्ति लगाने का उद्देश्य एनआइटी में विस्थापित की इच्छा को पूरा करना है। नेहरू ने इन लोगों को यहां पर विस्थापित किया था। आफताब अहमद ने कहा कि पेंट फेंकने वालों का पुलिस जल्द से जल्द पता लगाए और उन्हें जेल भेजे। नहीं तो कांग्रेस आंदोलन शुरू करेगी।