फरीदाबाद। स्व.चन्दर प्रकाश चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पटेल चौक हनुमान मंदिर के पीछे पढऩे वाले स्लम क्षेत्र के बच्चों को स्टेशनरी और फल वितरित किए गए। इस मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक राकेश मेहरा, अध्यक्ष अंजू मेहरा, कोषाध्यक्ष मधु चावला मुख्य रूप से मौजूद थे। इससे पूर्व ट्रस्ट के पांच नबंर के ब्लॉक स्थित कार्यालय पर स्व. श्री चन्दर प्रकाश मेहरा की छठी पुण्यतिथि पर उनकी चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर राकेश मेहरा ने कहा कि स्व.चन्दर प्रकाश मेहरा ने पूरी जिन्दगी आर्मी में रहकर देश की सेवा की। वे हमेशा दीन दुखियों की सेवा में सबसे आगे रहते थे, उन्ही के पद चिन्हों पर चलते हुए उन्होंनें इस ट्रस्ट की स्थापना की ताकि ज्यादा से ज्यादा गरीब लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके।
इस मौके पर ट्रस्ट की अध्यक्ष अंजू मेहरा, कोषाध्यक्ष मधु चावला ने कहा कि समाज के संपन्न लोगों को चाहिए कि वे जरूरतमंद की मदद करने में कभी पीछे ना हटें।
इस मौके पर लालदास चावला, अशोक गुप्ता, संजय साहनी, पंडित विजय शर्मा, एमडी शर्मा, महेश बजाज, आर.के.अरोड़ा, प्रदीप मल्होत्रा, सरदार सुरेन्द्र सिंह, आचार्य ओमप्रकाश, सतनाम सिंह मंगल, विनोद कपूर, डीके भाटिया, मनोज सहगल, श्याम अरोड़ा, वैभव टंडन, मोनू, महेश आहूजा व संजय जुनेजा आदि लोग मौजूद थे।