फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग की कार्यकारिणी पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक के सैक्टर-9 स्थित कार्यालय पर किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विचार विभाग के चेयरपर्सन विनोद कौशिक ने की। इस अवसर पर डा. कृष्णचंद रल्हान प्रभारी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग एवं राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विचार विभाग मुख्य अतिथि तथा ऋषि पांडे महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विचार विभाग तथा बलजीत कौशिक महासचिव हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।
इस अवसर पर डा. कृष्णचंद रल्हान ने प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में भाजपा की नीतियों के खिलाफ लोगों में गुस्सा फूट रहा है। देश के प्रधानमंत्री सिर्फ जुमलेबाजी करने में निपुण हैं। उन्हें आम लोगों से किये वायदों को पूरा करने की कोई पर परवाह नहीं है। केवल जनता को गुमराह कर रहे हैं। आज देश व प्रदेश की जनता भाजपा की जुमलेबाजी व झूठे वायदों को पहचान चुकी है।
इस अवसर पर बलजीत कौशिक ने कहा कि प्रदेश की जनता पिछले दस वर्षो से भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है। प्रदेश का हर वर्ग किसान, गरीब मजदूर, युवा, बुजुर्ग, महिला, सरकारी कर्मचारी आदि सभी दुखी हैं। अब प्रदेश की जनता बदलाव लाना चाहती है और भाजपा को शासन से उखाडकर फैंक देना चाहती है।
इस अवसर पर विचार विभाग के चेयरपर्सन विनोद कौशिक ने सभी पदाधिकारियों और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोडों न्याय यात्रा ने देश में कांग्रेस के प्रति लोगों की सकारात्मक भावना को पुन: जागृत कर दिया है। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विचार विभाग के कार्यकर्ताओं का कर्तव्य हैं कि पार्टी को समय समय पर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। जैसे किसी ने विचार दिया कि देश के सभी वर्गों को जोडने के लिए एक पदयात्रा का आयोजन किया जाए। शीर्श नेतृत्व ने इस विचार को माना तथा अमल मे लाया और राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोडो यात्रा का आयोजन किया। जिसकी सफलता आप सभी के सामने है। एक विचार क्रांतिकारी परिणाम के रूप में परिवर्तित किया।
इस अवसर पर विचार विभाग के प्रदेश कोओर्डिनेटर अश्वनी कौशिक, निकिता अरोड़ा, कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार, नरेश भोला, अनुज शर्मा, युवा कांग्रेस के बल्लबगढ अध्यक्ष आकाश शर्मा, बडखल अध्यक्ष सागर कौशिक, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुनीता फागना, देवेन्द्र दीक्षित, रामकुमार भारद्वाज, अशोक रावल, संजय कौशिक, राममेहर गोयल, शैलेन्द्र,जवाहर ठाकुर, युधिष्ठर बेनीवाल आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण विषेश रूप से मौजूद थे।