फरीदाबाद। नम्बरदार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की। इस अवसर पर नंबरदार एसोसिएशन हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष आजाद सिंह, फरीदाबाद के प्रधान टेकचंद त्यागी, फरीदाबाद के उप प्रधान अजीत नंबरदार के साथ फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, हिसार, दादरी, रोहतक, जींद सहित समस्त हरियाणा से आए नंबरदारों केबिनेट मंत्री विपुल गोयल का फूलमाला पहनाकर, पगड़ी बांधकर तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया।
इस मौके पर हरियाणा भर से आए नम्बरदारों को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि नम्बरदार सरकार और जनता के बीच की अहम कड़ी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास का पहिया तेजी से गति पकड़ा रहा है तथा नम्बरदार सरकार की सभी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर सफल बनाने का काम करते है।
इस मौके पर नंबरदार एसोसिएशन हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष आजाद सिंह ने मंत्री श्री गोयल को आश्वासन दिया कि वह सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएंगे।