फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्यव्यापी हड़ताल ने आज सातवें दिन में किया प्रवेश। आज की हड़ताल की अध्यक्षता आउटसोर्सिंग चालक यूनियन के प्रधान वेद भड़ाना ने की तथा मंच का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन से सह सचिव मनोज, बालवीर ने किया। हड़ताल को नेतृत्व संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव सुनील कुमार चिंडालिया, राज्य सचिव सीवर यूनियन के प्रधान अनूप चंडालिया, जिला सचिव नानक खैरालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण सिंह खंडिया, लिपिक यूनियन के प्रधान रणजीत शुक्ला, बेलदार यूनियन के प्रधान शहाबुद्दीन, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवी चरण शर्मा, सचिव राम रतन इलेक्ट्रिशियन यूनियन के प्रधान मनोज शर्मा, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान शिवकुमार, सचिव अनिल चिंडालिया, नियमित चालक यूनियन के प्रधान स्वराज्य, ऑडिटर परशुराम अधाना, जूनियर इंजीनियरिंग यूनियन के प्रधान वीर सिंह तेवतिया, सचिव अजय शास्त्री, मुनिश्पल एम्पलाइज फेडरेशन नगर निगम के अध्यक्ष रमेश जागलान ने किया। हड़ताल को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य महासचिव सुनील कुमार चिंडालिया ने कहा कि आज पालिकाओं, परिषदों, निगम व अग्निशमन विभाग के गरीब कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन में प्रवेश कर चुकी है लेकिन प्रदेश की सरकार इन कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की बजाय इन पर नई-नई दमनकारी नीति अपना रही है।
श्री चिंडालिया ने कहा कि अगर कल 26 अक्टूबर तक कर्मचारियों की मांगों के समाधान हेतु सरकार ने बातचीत का रास्ता नहीं खोला तो 26 तारीख से संघ इस हड़ताल को आगे बढ़ाने को मजबूर होगा आज की सभा अन्य के अलावा राकेश चिंडालिया दर्शन सिंह सोया, सुदेश कुमार, रघुवीर चौटाला, चाचा, प्रेमपाल, पप्पू बोहत, साजन खांडिय़ा, महिला नेता सुरेश देवी, कमलेश, सुमन दहिया, महेंद्र, गुडिय़ा, राहुल चिंडालिया आदि उपस्थित थे।