फरीदाबाद। नगर निगम के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के दर्जनों कर्मचारियों ने लिपिक कर्मचारी यूनियन के प्रधान रणजीत शुक्ला व जूनियर इंजीनियर यूनियन के प्रधान वीर सिंह तेवतिया की संयुक्त अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय पर लगातार पांचवें दिन भी क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखी। भूख हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में नगर निगम के सभी विभागों के सैकड़ों कर्मचारी भोजन अवकाश के समय निगम मुख्यालय पहुंचे और जोरदार विरोध सभा की विरोध सभा का संचालन जूनियर इंजीनियर यूनियन के सचिव अजय शास्त्री ने किया।
लिपिक कर्मचारी यूनियन के प्रधान रंजीत शुक्ला व जूनियर इंजीनियर यूनियन के सचिव अजय शास्त्री ने कहा कि नगर निगम मुख्यालय से लेकर पूरे प्रदेश में हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करने, पुरानी पेंशन को बहाल करने सभी प्रकार के ठेकों को समाप्त कर हरियाणा कौशल रोजगार निगम में लगे कर्मचारियों सहित सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, नए पद सृजित करने, रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने तथा पालिका परिषद निगमों में सफाई व सी व कर्मचारियों को सरकार के पत्र के आधार पर नियमित करने एलटीसी, वर्दी, तेल, साबुन, एसीपी, खेल, पदोन्नति आदि मांगों का समाधान होने तक नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा संघर्ष करेगा।
श्री शुक्ला व शास्त्री ने कहा कि जब तक एआरसी के लगभग 60 कर्मचारियों का कई महीने का वेतन तथा एसकेआर अनल पर अनुभव रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। निगम मुख्यालय के गेट पर आंदोलन जारी रहेगा। क्रमिक भूख हड़तालों को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उप प्रधान बलबीर सिंह, उप प्रधान रविंद्र नागर में भी समर्थन देने की घोषणा की। क्रमिक भूख हड़ताल पर विशेष रूप से नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उप प्रधान कमला, उप महासचिव सुनील चिंडालिया, राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि तथा राज्य की महिला सब कमेटी की सदस्य सुरेश व ललिता भी उपस्थित रही।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान दलीप सिंह सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिय़ा व जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुदेश कुमार ने कहां की नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर कल 10 जून से कुरुक्षेत्र की प्रजापति कुम्हार धर्मशाला में शुरू होगा, जो 11 जून को समाप्त होगा। इस कार्यकर्ता प्रशिक्षण में राष्ट्रीय आंदोलन की रणनीति बनाई जाए।
श्री शास्त्री ने कहा कि राष्ट्रीय आंदोलन की घोषणा प्रशिक्षण शिविर के मंच से करेंगे या तो सरकार नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से 29 अक्टूबर 2022 में 5 अप्रैल 2023 के समझौतों को लागू करें अन्यथा सरकार को पालिका कर्मचारियों का एक बार पुन: बड़े आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। आज के प्रदर्शन को अन्य के अलावा कर्मी नेता कृष्ण चिंडालिया, रघुवीर चौटाला, राकेश चिंडालिया, मनोज शर्मा, देवी चरण शर्मा, शिव कुमार, अनिल चिंडालिया, शहाबुद्दीन, रामरतन कर्दम, रामपाल, श्रीपाल मोरिया, शक्ति सिंह, प्रेमपाल, महेंद्र कुडिय़ा, महिला नेता शकुंतला, कमलेश, ज्ञानो देवी, रोशनी, सत्तो देवी आदि ने भी संबोधित किया।