फरीदाबाद। दुर्गा शक्ति एनआईटी-3 की टीम ने रात्रि के समय 2 बहनों को उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 21-22 मई की रात समय करीब 12.30 बजे दुर्गा शक्ति की ईआरवी टीम गस्त पर थी। गस्त के दौरान ओल्ड रेलव स्टेशन के पास दो लड़कियां मिली। जिन्होंने बताया कि उनको बदरपुर जाने के लिए ऑटो नहीं मिल रहा और ऑटो का इंतजार कर रही है। दुर्गा शक्ति नम्बर-3 की टीम ने दोनों लड़कियों को बदरपुर तक सरकारी गाडी से उनके गंतव्य स्थान पर छोडा गया। महिला व परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया है। रात्रि के समय महिला को कोई साधन-पब्लिक ट्रांसपोर्ट नही मिल पा रहा हो और अकेली असुरक्षित महसूस कर रही है तो वह फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले सकती है। जिस पर उनके नजदीकी दुर्गा शक्ति या ईआरवी टीम उस महिला से संपर्क करके उसे सुरक्षित घर व स्थान तक छोड़ेगी।