फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त सतेन्द्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश के अंतर्गत महिला ईआरवी व दुर्गा शक्ति की टीम द्वारा महिला सुरक्षा की दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बेहतर प्रयास करते हुए माह जनवरी में रात्रि के समय अपने गंतव्य तक पहुंचने में असमर्थ 42 महिलाओं को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाकर कानून व्यवस्था व महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने का सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद पुलिस के द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर लगातार जागरुकता कार्यक्रम किए जा रहे है। फरीदाबाद के महिला थाना की ईआरवी व दुर्गा शक्ति द्वारा उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में रात्रि के समय अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में असमर्थ ऐसी महिलाओं की सहायता करते हुए महिलाओं को तुरंत ईआरवी व दुर्गा शक्ति के वाहनों द्वारा सहायता प्रदान करते हुए उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की ईआरवी और दुर्गा शक्ति द्वारा महिला सुरक्षा के संबंध में सराहनीय कार्य करते हुए जनवरी माह 42 महिलाओं को दुविधा के समय उनको उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि पुलिस अधिकारियों द्वारा महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फरीदाबाद पुलिस के महिला थाना की ईआरवी व दुर्गा शक्ति टीम को निर्देशित किया हुआ है कि रात्रि के समय अपने-अपने क्षेत्र में सजगता से गस्त करे और असमर्थ महिलाओं, बच्चों को घर तक पहुंचान में मदद करे ताकि महिला सुरक्षा को सुदृढ़ बनाया जा सके। जिस पर फरीदाबाद पुलिस के महिला थाना की ईआरवी व दुर्गा शक्ति अपने अपने क्षेत्र में रात्रि के समय गस्त कर रही है।