फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश के अंतर्गत महिला ईआरवी टीम व दुर्गा शक्ति की टीम द्वारा महिला सुरक्षा की दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बेहतर प्रयास करते हुए माह मई में रात्रि के समय अपने गंतव्य तक पहुंचने में असमर्थ 30 महिलाओं को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाकर महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद पुलिस के द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर लगातार जागरुकता कार्यक्रम किये जा रहे है। फरीदाबाद पुलिस के महिला थाना की ईआरवी व दुर्गा शक्ति द्वारा रात्रि के समय अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में असमर्थ ऐसी महिलाओं को ईआरवी व दुर्गा शक्ति के वाहनों द्वारा सहायता प्रदान करते हुए उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की ईआरवी और दुर्गा शक्ति द्वारा मई माह में 30 महिलाओं को उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि पुलिस अधिकारियों द्वारा महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फरीदाबाद पुलिस के महिला थाना की ईआरवी व दुर्गा शक्ति टीम को निर्देशित किया हुआ है कि रात्रि के समय अपने-अपने क्षेत्र में सजगता से गस्त करें और असमर्थ महिलाओं, बच्चों को घर तक पहुंचाने में मदद करें ताकि महिला सुरक्षा को सुदृढ़ बनाया जा सके। जिस पर फरीदाबाद पुलिस के महिला थाना की ईआरवी व दुर्गा शक्ति अपने अपने क्षेत्र में रात्रि के समय गस्त कर रही है।