फरीदाबाद। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला एवं जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा ने भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की स्वीकृति के बाद युवा भाजपा नेता अभिषेक खनेजा और दीपंकर आहूजा को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला व महामंत्री गोल्डी अरोड़ा ने उम्मीद जताई कि यह दोनों कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। भाजपा युवा मोर्चा फरीदाबाद का जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होने पर अभिषेक खनेजा और दीपंकर आहूजा ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा भाजयुमो के अध्यक्ष राहुल राणा, नगर निगम के निवर्तमान वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला, महामंत्री गोल्डी अरोड़ा का आभार जताते हुए कहा कि वह भाजपा संगठन को मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों को जन-जन में पहुंचाने का काम करेंगे।