फरीदाबाद। आजादी के शहजादे संस्था ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतू लाम्बा की अध्यक्षता में स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। आज वासुदेव बलवंत, बिपिन चंद्र पाल व अब्दुल कलाम आजाद की जयंती सैक्टर-9 कार्यालय में मनाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतू लाम्बा ने कहा कि वासुदेव बलवन्त स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी थे। जिन्हें आदि क्रंातिकारी कहा जाता था। उन्होंने ब्रिटिश काल में किसानों की दयनीय हालात पर आवाज उठाई थी।
राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि बिपिन चन्द्र पाल को भारत में क्रांतिकारी जनक कहा जाता था। भारतीय स्वाधीनता आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने में प्रमुख भूमिका निभाने वाली लाल-बाल-पाल की तिकड़ी में से क्रांतिकारी बिपिन चन्द्र पाल एक थे।
चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा ने कहा कि अब्दुल कलाम आजाद भारत की आज़ादी के बाद एक महत्वपूर्ण राजनीतिक पद पर थे। वे महात्मा गांधी के सिद्वांतों का समर्थन करते थे।
इस मौके पर सरपरस्त यशपाल भल्ला, राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतू लाम्बा, चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा व शीतल लूथरा, राष्ट्रीय महासचिव रजत लाम्बा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, बावा, जिला अध्यक्ष नीलम खत्री, परमजीत कौर, सुनील गक्खड़, मयूर सिंह और हरप्रीत सिंह सहित सभी कार्यकर्ताओं ने इन स्वतंत्रता सेनानियों को उनकी जयंती पर पुष्प अर्पित करके याद किया।