फरीदाबाद। भारत विकास परिषद माधव शाखा फरीदाबाद द्वारा श्री हनुमान चालीसा पाठ, भजन संध्या एवं दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन सेक्टर 15 में स्थित गीता मंदिर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा मौजूद रही। कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में हरियाणा दक्षिण प्रांत के अध्यक्ष अजय अग्रवाल भी मौजूद रहे। इसके अलावा भारत विकास परिषद से राष्ट्रीय सेवा संयोजक राजकुमार अग्रवाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिला समन्वयक संदीप मित्तल व संरक्षक (अरावली शाखा) प्रतिभा तिवारी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष बिनय गुप्ता, शाखा सचिव प्रतिमा गर्ग, शाखा कोषाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, महिला संयोजिका प्रियंका सिन्हा एवं नए सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण की गई।
भारत विकास परिषद के पांच मूल सिद्धांतो संपर्क, सहयोग, सेवा, संस्कार व समर्पण को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
माधव शाखा की पूर्व अध्यक्ष मंजू यादव, सचिव हितेश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग व महिला संयोजिका प्रतिमा लुधानी ने नए सदस्यों और नई टीम का स्वागत किया।
शाखा की सलाहकार समिति के सदस्य लोकेश गर्ग, हिरेन्द्र लुधानी, नरेन्द्र बंसल, हरीश मंगला, दर्शन अदलखा का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग रहा।