फरीदाबाद। समाजसेवा और आपदा राहत कार्यों में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करते हुएए जिला रेडक्रॉस सोसायटी और जिला प्रशासन ने विमल कुमार खंडेलवाल को प्रशंसा पत्र प्रदान किया। 2023 की भयावह बाढ़ के दौरान, उन्होंने 500 से अधिक प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री और चिकित्सा सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
खंडेलवाल ने राहत शिविरों की स्थापनाए भोजन वितरण, चिकित्सा सहायता और पुनर्वास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अलावा उन्होंने ब्लड डोनेशन, प्लाज्मा डोनेशन, वैक्सीनेशन, ऑक्सीजन आपूर्ति और दिव्यांग सहायता जैसी कई कल्याणकारी गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
सम्मान प्राप्त करने पर विमल खंडेलवाल ने कहा कि यह प्रशंसा पत्र मेरे लिए गर्व की बात है। जब भी कोई आपदा आती है, हम स्वयंसेवक अपने प्राणों की परवाह किए बिना मानवता की सेवा में तत्पर रहते हैं। यह सम्मान हमें भविष्य में और भी निष्ठा और समर्पण के साथ समाजसेवा के लिए प्रेरित करेगा।
उन्होंने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी, जिला उपायुक्त एवं रेडक्रॉस प्रधान विक्रम सिंह, सचिव बिजेंद्र सौरोत, उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव मुकेश अग्रवाल सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।