फरीदाबाद। नगर निगम प्रशासन द्वारा रात्रि के समय मार्किटों की सफाई के कार्य को वर्क आऊटसोर्स करने का विरोध करते हुए आज नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन ने निगम मुख्यालय पर आम सभा की और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
रात्रि के समय मार्किटों की सफाई कार्य को वर्क आऊटसोर्स करने का विरोध करते हुए आज प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर के नेतृत्व में नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त गौरव आंतिल को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अगर नगर निगम प्रशासन ने ठेकेदारी प्रथा के माध्यम से मार्किटों की सफाई कराने का प्रयास किया तो नगर निगम के चारों जोनों के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएगें। उन्होंने कहा कि वित्तायुक्त को भेजे गए 490 सफाई कर्मचारियों के पदों को स्वीकृति प्राप्त कराते हुए इन कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भर्ती कराकर सफाई कार्य को दुरूस्त करवाऐं।
इस मौके पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लगातार पिछली सरकारों से सफाई के कार्य में लगे ठेकेदार के कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा समाप्त करवाकर कर्मचारियों को नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगमों के पैरोल पर लेकर आए। आज पूरे हरियाणा प्रदेश में कहीं पर भी सफाई के कार्य की ठेकेदारी नहीं है। हरियाणा सरकार एक तरफ तो हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से प्रदेश के नौजवानों को नौकरी देने का काम कर रही है। जबकि दूसरी तरफ दलितों में भी अति दलित बाल्मीकि समाज के नौजवानों को ठेकेदारी प्रथा में झौंकने का काम कर रही है। यह हरियाणा सरकार का दोहरा चेहरा उजागर होता है। संघ किसी भी कीमत पर नगर प्रशासन द्वारा कराया गया सफाई के कार्य का आऊटसोर्स के टैंडर को तुरन्त प्रभाव से रद्द करने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में अन्य के अलावा कर्मी नेता सुनील चिण्डालिया, श्रीनंद ढकोलिया, महेन्द्र कुडिय़ा, जितेन्द्र छाबड़ा, ललिता प्रधानी, रघुबीर चौटाला, दर्शन सिंह सोया, नरेश भगवाना, राजबीर चिण्डालिया, हरी सिंह खाण्डिया, सुरेश मैलादे, दान सिंह, रामसिंह टांक, नैन सिंह, विक्की हस्तोडिय़ा, धर्म सिंह मुल्ला, राकेश मेंडवाल, रवि छजलाना, राजेश कामां, माईचंद जंघालिया, रविन्द्र टांक, बीना, सत्तो, कविता, सुनीता, शीला, शकुन्तला, संतोष, सरोज, इन्द्रा, जगवती, मुनेश, कमलेश सहित अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।