फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी नरेन्द्र कुमार की टीम ने फॉच्र्यून कंपनी के नाम पर नकली तेल बनाने वाले गिरोह के 2 आरोपियो को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशु और विजय का नाम शामिल है। आरोपी हिमांशु मूल रुप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के गंगापुर का तथा आरोपी विजय मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के गांव तालमेव का रहने वाला दोनों आरोपी वर्तमान में फरीदाबाद के सेक्टर-21 बी के रहने वाले है। क्राइम ब्रांच प्रभारी नरेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक सुनील, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश मलिक, सहायक उपनिरीक्षक भूपेंदर, मुख्य सिपाही जवाहर, सिपाही अमित, हरपाल, विकास की टीम ने शिव दुर्गा विहार लकडपुर एरिया से नकली तेल बनाने वाले गिरोह 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच टीम ने सूचना प्राप्त होते ही फॉच्र्यून कंपनी के नोडल अधिकारी अहमदाबाद से सम्पर्क किया जिसने दिल्ली से अपनी एक टीम भेजी। जिसके द्वारा तेल के लेबल चेक कराए जिन्होने लेबल नकली बताए। मौके पर फरीदाबाद के फूड सप्लाई इंस्पेक्टर डॉ सचिन शर्मा ने तेल के सैंपल लिए जिनको लैब में चेकिंग के लिए भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सुरजकुण्ड में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी 5 महीने पहले होटल चलाने का काम साथ में करते थे। आरोपियो पिछले 2 महिने से पैसे कमाने के लालच में आकर फॉच्र्यून कंपनी के नाम पर नकली तेल बनाने का काम शुरु किया था। दोनो आरोपियों को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।