फरीदाबाद। 16 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज करने उपरांत आरोपी को महिला थाना सेन्ट्रल की आईओ की मदद से थाना खेडी पुल पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मयंक है जो फरीदाबाद की नहर पार भारत कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी भारत कॉलोनी में मैडिकल का काम करता है। पीडिता लडकी भारत कॉलोनी में ट्यूशन के लिए जाती थी। जिसकी आरोपी के साथ जान पहचान हो गई। दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे। कुछ दिन पहले पीडि़ता का जन्मदिन था। जिस पर आरोपी ने लडकी को घूमाने के बहाने ओयो होटल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीडि़ता के अनुसार आरोपी ने इस वारदात के संबंध में किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। लडक़ी के लीगल एड के सामने बयान करवाए गए और बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने इसमें त्वरित कार्रवाई की गई। शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। महिला थाना पुलिस टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी को भारत कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मामले में पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।